― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरदो अभियुक्तो को मुंगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो अभियुक्तो को मुंगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने दो अभियुक्तों को एक अवैध 315 बोर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में किया है। उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव मय हमराह कर्मचारीगण थाना मुंगरा बादशाहपुर के मय टीम ने मुखबिर खास से सूचना मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध सामान लेकर प्राइमरी स्कूल सटवा भैरोपुर तिराहा के पास खड़े है। यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस बात पर विश्वास कर उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव मय हमराह द्वारा सटवा भैरोपुर तिराहा के पास पहुंचे तो मुखबिर खास द्वारा इशारा किया गया। उस दौरान दविश देकर दोनो अभियुक्तगण राजा सरोज पुत्र रामराज सरोज निवासी ग्राम सटवा, मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर, दिवांश सरोज पुत्र फूलचन्द्र सरोज निवासी गांव भैरोपुर, थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर के कब्जे से एक देशी तमन्चा 315बोर व एक जिन्दा कारतूस 315बोर बरामद कर थाना हाजा लाकर अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही।

Share Now...