Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार

किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सरदार नगर नहर पुलिया के पास से किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष युजवेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप में वांछित चल रहे एक अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र गुरु प्रसाद निवासी अर्जुनपुर थाना सिंगरामऊ को सरदार नगर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।