Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनMallika Sheravat ने बोल्डनेस से बनाई पहचान

Mallika Sheravat ने बोल्डनेस से बनाई पहचान

हरियाणा के एक पारंपरिक जाट परिवार में जन्मी मल्लिका का फिल्म इंडस्ट्री में आना आसान नहीं था। उनके परिवार को यह बिल्कुल पसंद नहीं था, कि वह बॉलीवुड में करियर बनाए। हालांकि, उन्होंने किसी की नहीं सुनी और अपने सपनों की राह पर आगे बढ़ गईं। इस दौरान सिर्फ उनकी मां ने उनका साथ दिया। ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले मल्लिका एयर होस्टेस के तौर पर काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। बहुत कम लोग जानते हैं, कि उन्होंने 1997 में दिल्ली के पायलट करण सिंह गिल से शादी की थी। कहा जाता है, कि मल्लिका ने अपनी शादी की सच्चाई दुनिया से छिपाकर रखी, क्योंकि उन्हें बॉलीवुड में करियर बन्ााना था। उस समय इंडस्ट्री में शादीशुदा एक्ट्रेसेस को कम मौके मिलते थे, इसलिए उन्होंने अपनी शादी को पब्लिक नहीं किया।