― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनkrrish 4 की तैयारी मे जुटे Rakesh Roshan

krrish 4 की तैयारी मे जुटे Rakesh Roshan

बॉलीवुड में इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ़िल्मों में कॉमेडी, एक्शन, जासूसी और हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइज़ फ़िल्मों के अलावा सुपरहीरो फ़िल्में भी है, और इस सुपरहीरो फ्रैंचाइज़ी की सबसे सफल फिल्म कृष का चौथा पार्ट कृष 4 आने से पहले ही हेडलाइन में बना हुआ है। लगभग 11साल पहले रिलीज़ हुई कृष-3 (2013) के नेक्स्ट पार्ट का बहुत इंतज़ार है। इसी बीच कहा जा रहा है कि मेकर्स कृष 4 को लाने की ज़ोर शोर से तैयारी कर रहे हैं और वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं इसलिए इसमें आने में समय लग रहा है। लेकिन अब फाइनली फ़िल्म के मेकर राकेश रोशन ने कृष-4 को लेकर बॉलीवुड हंगामा को बड़ी अपडेट दी है, साथ ही इशारों में इशारों में डायरेक्शन से रिटायरमेंट लेने की भी बात कही। हाल ही में राकेश रोशन ने अपनी ब्लॉकबस्टर शाहरुख खान और सलमान खान स्टारर फ़िल्म करण अर्जुन को थिएटर में फिर से रिलीज किया। उम्मीद के मुताबिक फिल्म को दर्शकों से अच्छा प्यार मिल रहा है। इसी सिलसले में जब राकेश रोशन ने बॉलीवुड हंगामा के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की तो उन्होंने अपनी मचअवेटेड कृष-4 को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। जब राकेश रोशन से पूछा गया कि, क्या वो जल्द ही कोई फ़िल्म डायरेक्ट करने वाले हैं? इसके जवाब में राकेश रोशन ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं आगे कोई निर्देशन करूंगा। लेकिन मैं निश्चित रूप से बहुत जल्द ही कृष-4 को अनाउंस करने वाला हूँ। कृष 4 एक सुपरहीरो फिल्म है और इसके लिए एक ऐसा निर्देशक चाहिए जो फ़िल्म के ग्रैंड स्केल को सहजता से संभाल सके साथ ही इमोशनल एलिमेंट भी अच्छे से हैंडल कर सके, और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इन सभी कसौटी पर खरे उतरते हैं। इसके अलावा ऋतिक और सिद्धार्थ की बाण्डिंग भी किसी से छुपी हुई नहीं है। कृष सीरीज की शुरुआत कोई मिल गया से हुई थी। 2003 में रिलीज हुई यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो मैच्योर नहीं हो पाया है। लेकिन जब उसे एक एलियन मिलता है तो उसमें अचानक शक्तियाँ आ जाती हैं। कृष-3 उनकी कहानी को आगे बढ़ाता है।

Share Now...