― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरknife attack Jaunpur : अंडा का पैसा मांगने पर चाकू से हमला

knife attack Jaunpur : अंडा का पैसा मांगने पर चाकू से हमला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र सिद्दीकपुर में शुक्रवार देर शाम एक गंभीर हिंसक घटना सामने आई, जिसमें एक अंडे की दुकान के संचालक सुरेश चौहान पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। यह घटना नवीन चीरघर के सामने स्थित दारू के ठेके के पास हुई, जहां सुरेश चौहान रोज अपनी अंडे की दुकान लगाते हैं। घटना के अनुसार, तीन व्यक्ति भीम सिंह, नीरज गड़ैला, हनी चौहान और एक अज्ञात व्यक्ति ने सुरेश चौहान की दुकान पर अंडा खाया। जब सुरेश ने उनसे खाने के पैसे मांगे, तो इन लोगों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। पैसे न मिलने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया, और देखते ही देखते आरोपियों ने सुरेश पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में सुरेश को गंभीर चोटें आईं, और मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, सुरेश की हालत गंभीर बनी हुई है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share Now...