पहले एपिसोड की शानदार सफलता के बाद, प्राइम वीडियो द राणा दग्गुबाती शो का मच अवेटेड दूसरा एपिसोड लेकर आया है, जिसमें चार्मिंग सिद्धार्थ जोंनालगड्डा, जिन्हें सिद्धु के नाम से भी जाना जाता है, और एनर्जेटिक श्रीलीला एक छत के नीचे आकर एक दिलचस्प और खुलकर बात करने वाले एपिसोड में माहौल जमाते नजर आएंगे। इस एपिसोड में मजेदार बातचीत, हंसी से भरपूर पल और उनके पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खास चर्चाएं देखने मिलेगी। यह आम टॉक-शोज से हटकर है, जिसकी वजह से यह दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव बन गया है। सिद्धु और राणा श्रीलीला के आने वाले प्रोजेक्ट्स, खासकर उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी उत्सुक थे। हालांकि, श्रीलीला ने इन सवालों को टालने की कोशिश की और ज्यादा कुछ नहीं बताया क्योंकि इस बारे में ऑफिशियल तौर पर घोषणा होनी अभी बाकी है। राणा के जोर देने पर आखिरकार श्रीलीला ने माना, ‘हां, यह सच है। यह मेरा पहली बार बॉलीवुड में काम करने का मौका होगा। यह एक नया और अलग अनुभव है।’हाल ही में, धमाका एक्ट्रेस ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के धमाकेदार डांस नंबर किसिक में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा है। अब फैंस बेसब्री से उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।
― Advertisement ―
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के दक्षिणपट्टी गांव में शनिवार सुबह एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके...
‘Kisik Girl’ ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में दिया बड़ा हिंट



