विक्की कौशल और कटरीना कैफ इस समय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिवाली का त्योहार साथ मनाया है। दिवाली की पूजा खत्म होते ही कटरीना कैफ ने कुछ शानदार तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में विक्की कौशल और कटरीना कैफ साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कटरीना कैफ को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। विक्की कौशल ने उन सभी लोगों की बोलती बंद कर दी है जो सोचते हैं कि शादी के बाद कटरीना कैफ का करियर तबाह हो चुका है। कटरीना कैफ के स्टारडम के बारे में बात करते हुए बीबीसी से विक्की कौशल ने कहा, कटरीना ने अपने स्टारडम के दौरान काफी उतार चढ़ाव देखें हैं। बावजूद इसके कटरीना कैफ ने कभी हार नहीं मानी। मैंने भी कटरीना कैफ से बहुत कुछ सीखा है। उसे चीजें मैनेज करना अच्छे से आता है। वो बहुत क्रिएटिव है। कई बार मैं उसे बोलता हूं कि हम बहुत लकी हैं जो हमें लोगों का इतना प्यार मिलता है। आगे विक्की कौशल ने कहा, कटरीना मुझे हमेशा रिएलिटी चैक देती है। मैं हमेशा उसे मोटीवेट करता हूं, इसलिए नहीं कि वो एक सुपरस्टार है। बल्कि इसलिए कि उसका दिल बहुत साफ है। वो दिल से सुपरस्टार है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Katrina के stardom पर सवाल उठते ही पति ने दिया करारा जवाब


