बॉलीवुड सितारे आज सुबह से ही नए साल का जश्न मना रहे हैं। किसी ने रातभर जमकर पार्टी की तो कुछ ने भगवान का नाम लेकर नए साल का आगाज किया। इस लिस्ट में एक नाम बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (ख्arूग्व् Aarब्aह) का नाम शामिल है। आज काम से समय निकालकर कार्तिक आर्यन सिद्धिविनायक के मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान कार्तिक आर्यन भगवा रंग में नजर आए। इसी बीच सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन का नया लुक देखने को मिल रहा है। मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन की वीडियो में दाढ़ी बढ़ी नजर आ रही है। कार्तिक आर्यन के लुक में आए इस बदलाव को फैंस ने नोटिस कर लिया है। यही वजह है जो कुछ समय में ही कार्तिक आर्यन का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस पूछ रहे हैं कि कार्तिक आर्यन का ये लुक किस फिल्म का है। अब ये तो हर कोई जानता है कि जल्द ही कार्तिक आर्यन करण जौहर की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में नजर आएंगे। कुछ समय पहले ही एक वीडियो शेयर करके कार्तिक आर्यन ने इस बात का ऐलान किया था। अब फैंस को लग रहा है कि ये लुक कार्तिक आर्यन की इसी फिल्म का है। ये फिल्म करण जौहर के साथ साथ कार्तिक आर्यन के लिए भी बेहद खास है। फिल्म भूल भुलैया 3 के हिट होने के बाद कार्तिक आर्यन को अपना सिक्का जमाने के लिए और भी हिट फिल्में देनी पड़ेंगी। सिद्धिविनायक के मंदिर में माथा टेककर कार्तिक आर्यन ने अपने नए साल की शुरुआत की है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
रातों रात बदला Kartik Aryan का लुक



