― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनKarthik Aryan ने रच दिया इतिहास, पहले weekend पर ही कारनामा?

Karthik Aryan ने रच दिया इतिहास, पहले weekend पर ही कारनामा?

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर जब ये खबरें सामने आईं थीं कि फिल्म अजय देवगन की सिंघम 3 से क्लैश कर रही है तो फैंस डरे थे। लोगों को लग रहा था कि कहीं सिंघम के सामने ये फिल्म फ्लॉप ना हो जाए। लेकिन जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वो काफी शानदार हैं और कार्तिक आर्यन के करियर के लिए जबरदस्त हैं। कार्तिक ने इतिहास रच दिया है और भूल भुलैया 3 उनके करियर की वो पहली फिल्म बनी है जिसने रिलीज होकर अपने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म है जिसने महज 3 दिनों पर ही बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई की है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने शुक्रवार को 35.5 करोड़, शनिवार को 37 करोड़ और रविवार को अनुमानित 33.5 करोड़ की कमाई की है। ताजा आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर 106 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ साथ विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव के अलावा की शानदार कलाकार नजर आए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म इस सप्ताह क्या कमाल करके दिखाती है। अनीस बज्मी की इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। भूल भुलैया प्रâेचाइजी को ये फिल्म एक अलग लेवल पर लेकर जाने वाली है।

Share Now...