Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरKalash Yatra Jaunpur : कलश यात्रा के लिये प्रचार वाहन रवाना

Kalash Yatra Jaunpur : कलश यात्रा के लिये प्रचार वाहन रवाना

जौनपुर धारा, जौनपुर। 9 नवम्बर को एक ऐतिहासिक कलश यात्रा का किया जायेगा। जिसमें पांच हजार महिलाएं पीत परिधानों में सिर पर चुनरी और कलश धारण कर नगर की गलियों में श्रद्धा का प्रदर्शन करेंगी। यह जानकारी प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्यमी ज्ञानप्रकाश सिंह ने राम कथा प्रचार के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। 9 नवंबर से शुरू हो रही श्रीराम कथा का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाला है। जिसमें प्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण जी महाराज कथा सुनाएंगे। ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार की राम कथा में विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। इससे पूरा जौनपुर भगवा रंग में रंग जाएगा और वातावरण राममय हो जाएगा। इस अवसर पर यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला, धर्मजागरण मंच के प्रमुख पं.रविन्द्र द्विवेदी, प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य प्रभाकर कृष्ण महराज (वृन्दावन), रामदास महराज, डॉ.अखिलेश्वर शुक्ल, शैलेन्द्र सोनकर, जेपी श्रीवास्तव, मयंक नारायण, राखी सिंह, किरन सिंह, रेखा त्रिपाठी, सुचिता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।