Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरराज्य स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक समारोह में जौनपुर का जलवा

राज्य स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक समारोह में जौनपुर का जलवा

वाराणसी मंडल ने जीती विजेता ट्रॉफी

जौनपुर। 36वीं राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह-2026 में वाराणसी मंडल की ओर से प्रतिभाग करते हुए जौनपुर जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के दम पर वाराणसी मंडल ने प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस सफलता का श्रेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से जौनपुर के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजेता ट्रॉफी जिला व्यायाम शिक्षक रवि चन्द्र यादव एवं जिला व्यायाम शिक्षिका प्रियंका सिंह राजपूत के साथ ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों सुरेश यादव (बदलापुर), सुरेश कुमार यादव (रामनगर), राकेश कुमार यादव (सुईथाकला), अमित सोनकर (रामपुर) तथा संगीत शिक्षिका ज्योति श्रीवास्तव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेंट की। खेल प्रतियोगिताओं में जौनपुर के खिलाड़ियों ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में बस्ती मंडल को हराकर प्रथम स्थान, वॉलीबॉल बालिका वर्ग में विंध्याचल मंडल को पराजित कर प्रथम स्थान तथा बैडमिंटन और क्रिकेट बालिका वर्ग में भी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में अंशिका यादव ने जूनियर बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, जबकि प्राथमिक बालिका वर्ग में नैंसी यादव ने भी 100 और 200 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं क्रिकेट बालक और कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में रजत पदक मिला। कुश्ती 32 किग्रा वर्ग में वर्तिका तथा शिवांगी यादव ने 400 और 600 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोकनृत्य/लोकगीत और एकांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर जिले में हर्ष का माहौल है और खिलाड़ियों की सफलता को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Share Now...