Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरएमबी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

एमबी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

मुंगरा बादशाहपुर। स्थानीय पकड़ी स्थित एमबी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और समारोह में श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अजय शंकर दुबे ‘अज्जू’, भाजपा नेत्री अर्चना शुक्ला, न्यायाधीश प्रमोद पाल, आलोक गुप्ता पिंटू, राजीव प्रताप सिंह और प्रबंधक भोलानाथ पाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। संचालन शिवम तिवारी ने किया, जबकि अध्यक्षता राम अभिलाष पाल ने संभाली। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने देशभक्ति गीत-नृत्य, छठ पूजा, कजरी गीत, पंजाबी नृत्य, और कई सामाजिक जागरूकता नाटकों में अपनी प्रतिभा दिखाई। विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर नाटक में शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर घर पहुँचने के दृश्य ने दर्शकों की आंखें नम कर दी। मुख्य अतिथि डॉ.सुषमा पटेल ने कहा, ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारते हैं। मंच का अनुभव उनमें आत्मविश्वास और टीम भावना जगाता है।Óभाजपा नेता अजय शंकर दुबे ‘अज्जूÓ ने बच्चों की प्रतिभा को देश के उज्ज्वल भविष्य के रूप में सराहा। भाजपा नेत्री अर्चना शुक्ला ने शिक्षा को समाज की प्रगति का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधराम पाल, आलोक कुमार गुप्ता ‘पिंटूÓ, रामलाल पाल, राजन सिंह, जीतलाल विश्वकर्मा, विजय बहादुर पाल, रविशंकर, पृथ्वी पाल, जयप्रकाश, अजय सिंह, रामराज पाल, चौहरजा प्रसाद, बम्बूलाल, विवेक यादव, अशोक यादव, जयप्रकाश मौर्य, दीपक यादव, मदन तिवारी, अनु, संजना, निलेश, आचार्य विजय बहादुर पाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रबंधक भोलानाथ पाल ने अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्रम् और स्मृति-चिन्ह देकर किया और उत्कृष्ट बच्चों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।

Share Now...