Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : हर-हर महादेव जयघोष के साथ गूंजा शिवालय

Jaunpur News : हर-हर महादेव जयघोष के साथ गूंजा शिवालय

जौनपुर धारा, जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर पर सावन के पहला सोमवार की वजह से कांवरियों समेत हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया। रविवार के शाम से ही कांवरियों का जत्था त्रिलोचन महादेव मंदिर पर इकट्ठा होने लगा। सोमवार को तड़के तीन बजे मंदिर का मुख्य गेट खुलते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजने लगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए कांवरियों सहित गैरजनपद से आये व क्षेत्रिय शिव भक्तों की लंबी कतार लग गयी। जो दोपहर 2 बजे तक लगी रही। लोगों का आस्था बाबा भोलेनाथ के प्रति काबिले तारीफ था। कांवरियों तथा दर्शनार्थियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस कर्मियों सहित महिला पुलिस कर्मी और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा, मंदिर प्रबंधक मुरलीधर गिरि, फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ, विनय वर्मा, गुरूगोपाल सिंह, सोनू गिरि, सत्यम अग्रहरी, जितेन्द्र मिश्रा, सुदर्शन मिश्रा इत्यादि लोग डटे रहे।