― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : सेतु निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

Jaunpur News : सेतु निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के ने गोमती नदी पर प्यारेपुर से अलीगंज बाजार के निकट कलीचाबाद मार्ग पर सेतु, पहँुचमार्ग, अतिरिक्त पहँुचमार्ग व सुरक्षात्मक कार्य के निर्माण हेतु कार्यस्थल का औचक निरीक्षण किया। उक्त सेतु की लम्बाई 211.88मी., कुल लागत रू0 लगभग 2993.31लाख, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुॅच मार्ग सहित है। जिलाधिकारी ने सेतु निर्माण इकाई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य को श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए तीव्रगति से निर्धारित लक्षित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य को सम्पादित कराया जाय तथा स्थानीय गाँवों के लोगों की जल निकासी की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराया जाय। इस अवसर पर डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर जे.पी.गुप्ता, ए.ई.लाल साहब सहित अन्य सेतु निगम के कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share Now...