Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  विधायक पंकज पटेल ने विधानसभा में नक्शे की मांग

Jaunpur News :  विधायक पंकज पटेल ने विधानसभा में नक्शे की मांग

  • सरकार को तहसील व जिले में नहीं मिला मुस्तफाबाद ग्राम का नक्शा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सपा विधायक पंकज पटेल ने सुजानगंज विकासखंड के ग्रामसभा मुस्तफाबाद का नक्शे की मांग को लेकर विधानसभा में आवाज उठाई। सरकार के जांचों उपरांत तहसील व जिले में मुस्तफाबाद ग्राम सभा का नक्शा नहीं मिला। शासन ने एक टीम को गठित किया है। विधायक ने 20फरवरी को विधानसभा में सरकार से सूचना मांगा कि मुंगराबादशाहपुर विधान सभा के अन्तर्गत ग्राम सभा मुस्तफाबाद, तहसील मछलीशहर में भूमि नक्षत न तो जिला मुख्यालय पर और न ही तहसील पर उपलब्ध है। लेखपाल के पास पड़ताली नक्सा उपलब्ध है जो कि बिल्कुल कटा-फटा है। शिकायत करने के बावजूद नक्सा उपलब्ध नहीं हो पाया है। ग्रामसभा का नक्सा उपलब्ध कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है। मंगलवार को जवाब में सरकार की ओर से बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी जौनपुर ने पत्र द्वारा अवगत कराया कि 06सदस्यीय टीम का गठन करके ग्राम मुस्तफाबाद के चकबन्दी भू-मानचित्र की संघन खोजबीन करायी गयी। खोजबीन करने के उपरान्त भी प्राप्त नहीं हो सका। एक टीम गठित करके राजकीय मुद्रणालय रूडकी, हरिद्वार, उत्तराखण्ड से सम्पर्क स्थापित कर भू-मानचित्र प्राप्त करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।