Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Jaunpur News : वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। बी.आर.पी.इण्टर कॉलेज जौनपुर में विद्यालय के संस्थापक स्व.बंशीधर श्रीवास्तव की स्मृति मे वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्यहं स्थान बी.आर.पी.इण्टर कॉलेज की छात्रा अंशिका मिश्रा, द्वितीय स्थान होली चाइल्ड अकादेमी के कुँवर दिग्विजय सिंह एवं तृतीय स्थान होली चाइल्ड अकादेमी के ईशान गुप्ता और बी. आर.पी.इण्टर कॉलेज की तमन्ना चौधरी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार यादव, सह-जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने अतिथि सम्बोधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के फायदे और नुकसान पर चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र अस्थाना, मुक्तेश्वर बालिका इण्टर कॉलेज के प्रबंधक दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ.रवींद्रनाथ यादव प्रधानाचार्य जीजीआईसी उपस्थित रहे। निर्णायक मण्डल में बीआरपी कॉलेज के अध्यापक विजय प्रकाश पाण्डेय, सीमा राज, होली चाइल्ड अकादेमी के अध्यापक प्रवेश कुमार सिंह ने निष्पक्षता के साथ निर्णय प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए प्रतिभागियों, अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक राजीव श्रीवास्तव, प्रकाश यादव, हीरालाल, डॉ.विमल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन अस्थाना, रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, आकाश श्रीवास्तव, रवींद्र यादव, विद्या निवास मिश्रा, मंजीत कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Share Now...