― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : रोटरी क्लब ने जरूरतमंदों में वितरीत किया कंबल

Jaunpur News : रोटरी क्लब ने जरूरतमंदों में वितरीत किया कंबल

जौनपुर धारा,जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर ने गरीबों और जरूरतमंदों को ठण्ड से बचाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया। इस आयोजन में रोटरी के सदस्यों एवं संस्थाध्यक्ष श्याम वर्मा ने रात्रि के 11बजे घरों से बाहर निकलकर जरूरतमंदों की तलाश की और उन्हें कंबल वितरित किए। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर कंबल वितरण कार्यक्रम किरतापुर, मुसहर बस्ती में भी जरूरतमंद महिलाओं को कंबल दिया। संस्थाध्यक्ष श्याम वर्मा ने बताया कि इस पुनीत कार्य में रोटरी क्लब के सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे गरीबों को राहत मिल रही है और उनके चेहरों पर मुस्कान आ रही है।उन्होंने कहा अपनी गरीबी के कारण ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल वितरण कार्य से हम सभी को आंतरिक संतुष्टि मिली। इस आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब के सदस्य संजय जायसवाल, विवेक सेठी, विशाल गुप्ता, रविकांत जायसवाल, राजीव साहू, अनिल गुप्ता, श्याम बहादुर, सुजीत अग्रहरि, डॉ.एस.के.सिंह, आर.एन.सिंह, डॉ.बृजेश, अमित गुप्ता, आशीष गुप्ता, नवीन सिंह, मिथिलेश अग्रहरि और डॉ.सिद्धार्थ सिंह की अहम भूमिका रही। संस्था सचिव शिवांशु श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share Now...