Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को किया जागरूक

Jaunpur News : मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को किया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थानों के थाना प्रभारी व महिला बीट ने क्षेत्र भ्रमण व चौपाल लगाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं, बच्चियों व महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया तथा उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों अथवा थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर सूचना देने के लिए जागरूक किया। महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102स्वास्थ सेवा, 108एम्बुलेंस सेवा, 1098चाइल्ड हेल्प लाइन, 181वन स्टाप सेन्टर, तथा 112पुलिस आपात कालीन सेवा आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस दौरान इमरजेन्सी कॉल, पैनिक बटन का मोबाइल पर उपयोग करने हेतु डेमो दिखाया गया तथा महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।