जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत कचगांव ने डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए कमर कस ली है। मौसम बदलने के साथ ही बुखार, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हर घर में दस्तक दे रही हैं। इन दिनों कचगांव नगर पंचायत ने अपने सभी 12वार्डों में रोस्टर के मुताबिक सफाई, फॉगिंग और एंटी-लार्वा का छिड़काव शुरू किया है। इससे नगरवासी डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचे रहें, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक ने सफाई कर्मियों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को माधोपट्टी, रामजानकी और गोलकोठी वार्डों में विशेष सफाई अभियान के बाद मशीनों द्वारा नालियों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। वहीं, शाम होते ही पूरे वार्ड में फॉगिंग कर मच्छरों का सफाया किया जा रहा है। चेयरमैन फिरोज खान ने नगरवासियों से अपने घरों और आस-पास सफाई रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन हरसंभव कोशिश कर रहा है कि कस्बे में डेंगू का प्रसार न हो पाए, साथ ही नगर के लोगों से अपील की गई है कि वे गंदगी न फैलाएं और घरों में पानी जमा न होने दें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव


