जौनपुर धारा, जौनपुर। हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिये कालेज आयी किशोरी को एक 14वर्षीय किशोर भगा ले गया। लड़की के परिजन ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले के खोजबीन में लग गयी है। मिली जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री 24फरवरी सुबह घर से परीक्षा देने के लिए श्रीराम निरंजन इंटर कालेज गयी थी, परीक्षा खत्म होने के बाद भी वह घर नही आई। शाम तक काफी खोजबीन हुई। लेकिन उसका पता नही चला। छानबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दिया। पिता ने तहरीर देकर माधोपट्टी मोछअम्बा रामपुर गांव के सचिन प्रजापति पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।एस आई धनुषधारी पाण्डेय ने बताया कि आरोपी युवक कक्षा नौ का छात्र है। थानाप्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, छात्रा की खोजबीन की जा रही है।
― Advertisement ―
Jaunpur News : बोर्ड की परीक्षा देने गयी छात्रा को भगा ले गया किशोर

Previous article
Next article

