जौनपुर धारा, जौनपुर। आप पार्टी के संसदीय दल के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आगमन 8जुलाई दिन सोमवार को आमआदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह(मुन्ना) के आवास पर हुआ। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बैसाखी पर टिकी है जल्द ही गिर जाएगी। कुछ दिन पूर्व जिला अध्यक्ष के पिता स्व.हरि सिंह के निधन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु संजय सिंह का आगमन हुआ। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता सांसद संजय सिंह का जोरदार स्वागत माल्यार्पण करके स्वागत अभिनंदन किया। सांसद संजय सिंह ने स्वर्गीय हरी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जिला अध्यक्ष के परिवार के साथ बैठकर शोक व्यक्त किए और उसके बाद वह पार्टी के जिलामहासचिव विनोद प्रजापति के आवास खुटहन पहुंचकर उनके माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह (सोनू), जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हिंच नारायण तिवारी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, अनिल धर, विनय यादव, अरविंद यादव, अनिल यादव, सुजीत, अमित, मनीष, अरविंद सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Jaunpur News : बैसाखी पर टिकी है भाजपा सरकार : संजय सिंह



