जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय क्षेत्र के कमालपुर गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय पर उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी के.रविंद्र नायक की अध्यक्षता में रविवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जन चौपाल में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur News : प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन

Next article

