जौनपुर धारा, केराकत। वृहद वृक्षारोपण जन अभियान के अन्तर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत सिहौली मे गोमतेश्वर महादेव मंदिर के परिसर मे क्षेत्राधिकारी केराकत द्वारा पौधरोपण का कार्य किया गया, उनके द्वारा कहा गया कि सभी व्यक्ति पौधरोपण अवश्य करे, पौधो से ही जीवन सम्भव है, केवल पौधे लगाकर ही हम अपने काम को पुरा न समझे, बल्कि उसकी देखभाल भी करें। सहायक विकास अधिकारी पंचायत डॉ.रामकृष्ण यादव द्वारा बताया गया कि हम लोग ग्राम पंचायत मे पौधे लगा रहे है, और उसकी सुरक्षा के लिए ग्राम वासियो से निवेदन कर रहे है, कि पौधो को बचाये, आज पौधो को आपकी देखभाल की जरूरत है, उसके बाद पौधे पूरा जीवन आपको फल, श्वाश हेतु आक्सीजन देने का काम करेगे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, थानाध्यक्ष केराकत दिलीप कुमार सिंह, सचिव आसिफ अंसारी, मटरूराम, सफाई कर्मचारी संघ से अजय सिंह, रमेश कुमार, केशव लाल, अशोक कुमार, रवींद्र कुमार, दयाराम, अचल सिंह, मधूवाला मौर्या, प्रिया गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
चौथी मोहर्रम पर निकले पारंपरिक जुलूस, कर्बला के शहीदों की कुर्बानियां की गईं याद
चौथी मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न इमामबाड़ों में मजलिसें आयोजित की गईं। अज़ादारों ने नौहाख्वानी और मातम कर शोहदाए कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
Jaunpur News : पौधारोपण कर किया जागरूक


