Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Jaunpur News : पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। मंगलवार शाम को पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। बछुआर गांव के पास हाईवे पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैरों में गोली मारी। घायल बदमाशों की पहचान बालक दास यादव व पंकज यादव के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर ट्रक में पशुओं को लेकर वाराणसी की ओर जा रहे हैं। जब बदमाश बछुआर गांव की पुलिया के पास पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने पशुओं से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।