जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हम्जापुर गांव में रविवार रात तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मार दी,जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक राम भूवन यादव(60) बाइक से अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना रात करीब 7:30बजे हुई। स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को मौके पर पकड़ लिया, जिसने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। रात करीब 9बजे डॉक्टरों ने राम भूवन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बोलोरो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, और पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Jaunpur News : तेज रफ्तार बोलेरो ने ली वृद्ध की जान, चालक फरार
