Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  ट्रेलर की टक्कर में खलासी की मौत, ड्राइवर गम्भीर

Jaunpur News :  ट्रेलर की टक्कर में खलासी की मौत, ड्राइवर गम्भीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर सोमवार की मध्यरात्रि में रोड पर चल रहे ट्रेलर की दूसरे ट्रेलर से पीछे से टक्कर हो गयी। जिसमे ड्राइवर और खलासी दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पीआरवी वैन से सिपाहियों द्वारा घायलों को जिला अस्पताल भेज गया। जहां खलासी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, और ड्राइवर का इलाज जारी है। सोमवार की रात डेढ़ बजे महरूपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे एक ट्रेलर अपने से आगे चल रहे ट्रेलर को धक्का मार दिया। ट्रेलर चालक द्वारा बताया गया कि आगे के ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगाने से उसका ट्रेलर दूसरे ट्रेलर से टकरा गया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर जहां ट्रेलर से बाहर निकल आया वहीं खलासी काफी देर तक केबिन में फंसा रहा। रात्रि में गस्त कर रही पीआरवी वैन के सिपाहियों द्वारा चालक और खलासी दोनो के जिला अस्पताल इलाज हेतु भेज गया। जहां डाक्टरों ने खलासी शेर बहादुर यादव 38पुत्र जिलाजीत यादव नि.कटघरा थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को मृत घोषित कर दिया साथ ही चालक मुकेश 35 पुत्र पारस यादव नि.नागनाथपुर हसरो थाना करौदी कला जनपद सुल्तानपुर का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि चालक एवं खलासी के परिजनो तथा वाहन स्वामी को सूचना दे दी गयी है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।