जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर जिले के मूल निवासी पूर्व में चर्चित आईएएस रहे अभिषेक सिंह ने क्षेत्र की जनता के लिये सराहनी संकल्प लेते हुए जेसीज चौराहे से श्रद्धालुओं भरी एक बस महाकुंभ के लिये रवाना किया। अभिषेक सिंह ने कहा कि यह सेवा महाकुंभ के पूरे स्नान तक चलती रहेगी। जिस तरीके से श्रद्धालुओं की संख्या रहेगी उसे तरीके से बसों का संचालन किया जाएगा। ,इस यात्रा का नाम श्रवण कुमार महाकुंभ रथ सेवा रखा गया है। अभिषेक सिंह ने बताया कि इसके माध्यम से वह जौनपुर के श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बाधा के महाकुंभ में स्नान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति भारतीय परंपरा का केंद्र है। पूरी दुनिया की निगाहें महाकुंभ की इस स्नान पर टिकी हैं। महाकुंभ की सफलतापूर्वक पूरा होने पूरी दुनिया में एक बड़ा संदेश जाएगा। जिसमें मैं अपना एक छोटा सा योगदान अर्पित कर रहा हूं।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur News : जौनपुर से महाकुंभ स्नान के लिये आईएएस अभिषेक सिंह ने चलवाया बस सेवा



