Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : जेल का निरीक्षण कर डीएम व एसपी ने जानी...

Jaunpur News : जेल का निरीक्षण कर डीएम व एसपी ने जानी हकीकत

जौनपुर धारा, जौनपुर। डीएम डा.दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने रविवार की सुबह जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेल के अन्दर प्रवेश करते ही अफरा-तफरी मच गई, उन्होने हर बैरक की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जिलाधिकारी ने बंदियों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। जिला कारागार के अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। वहां भर्ती मरीजों के इलाज और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने जेल की समग्र सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बैरक और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जेल प्रशासन से विस्तृत चर्चा की। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि बंदियों को भोजन अच्छी गुणवत्ता का दिया जाए, भोजन संतुलित हो और स्वच्छ हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निर्देशित किया कि मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए, जेल में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। जेल से अधिकारियों के प्रस्थान के बाद बंदी रक्षकों ने राहत की सांस ली।