जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के मंशानुरूप गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने तहसील केराकत में स्थित वृहद गो-संरक्षण केंद्र सारौनी पूरब पट्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गौमाता का पूजन किया तथा गौ-पूजन के पश्चात गोवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन के प्रति उपस्थित समस्त को संकल्प/शपथ दिलाई गई और गोवंशो को गुड़, केला तथा हरा चारा खिलाया गया।इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौशाला में व्यवस्थाएं देखी गई। गौशाला में व्यवस्था में सुधार की अवश्यकता हेतु संचालक, प्रधान, सचिव एवं पशु चिकित्सक को निर्देशित किया गया कि वृक्षारोपण हेतु चार फीट गड्ढा खोदकर, चार फीट का घेरा बनाकर सुरक्षित करें, तथा गोवंशों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण,समय से भूसा, चारा इत्यादि खिलाने हेतु निर्देश दिए गए।केयर टेकर द्वारा उगाई गयी नैपियर घास का निरीक्षण भी किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में जनपद के समस्त गौशालाओं में गोपूजन कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज इस गौशाला में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और कई वर्षों की मुहिम के अंतर्गत हरे चारे के रूप में विशेष रूप से निराश्रित गोवंशों के लिए नेपियर घास लगाई जा रही है। जिससे गोवंशों को हरा चारा उपलब्ध हो सकेगा। ग्राम सभा की जमीनों को भी चिन्हित कर नेपियर घास लगाया जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी केराकत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सचिव सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : जिलाधिकारी ने किया वृहद गो-संरक्षण केंद्र सारौनी पूरब पट्टी का निरीक्षण


