जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा के दरापुर नहर से कटवार रेलवे लाइन तक पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क बनी थी जो 20वषों& से खड़हर हो चुकी थी। सड़क किनारे सरपत कुश इतना ज्यादा था कि सड़क पर चलना भी दुस्वार हो गया था, लेकिन अन्ना ने सितंबर माह में आमरण अनशन किया था नहर में पानी को लेकर, इस दरमियान इस सड़क को पास किया गया था, और यह सड़क बनाकर तैयार हुई, क्षेत्रवासी बहुत खुश हुए अन्ना के प्रयास को धन्यवाद दिया। लेकिन जौनपुर जनपद में हर गांव में पीडब्ल्यूडी, मंडी परिषद, जिला पंचायत, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की जो सड़के 2004 से बनाई गई है। अभी तक रिपेयर नहीं हुई है, इसलिए ग्रामीण सरकार से नाराज है।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur News : जज सिंह अन्ना के प्रयास से बनी सड़क, क्षेत्रवासी खुश



