जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय पूर्वांचल के कुख्यात गो-तस्कर को खेतासराय पुलिस टीम ने हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा, कारतूस बरामद किय्ाा है। खेतासराय पुलिस टीम के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव के पास संदिग्ध लोगों की तलाश में खड़े थे, कि सूचना पर अन्तरजनपदीय गौ-तस्कर मोहम्मद अलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूर्वाहन 11बजे हुई इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त का आपराधिक रिकार्ड खंगाल तो वह पूर्वांचल का कुख्यात गो-तस्कर निकला। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा व 315 बोर का कारतूस बरामद किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि अभियुक्त मोहम्मद अलीम के विरूद्ध अयोध्या समेत विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। थाना खुटहन में पंजीकृत एक मुकदमे में वह फरार चल रहा था। रामाश्रय राय के साथ उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, शुभम त्यागी मुख्य रहे।
― Advertisement ―
सात कॉलोनियों में घूसा बाढ़ का पानी, लोगों का पलायन शुरू
वाराणसी। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। पानी अब तेजी से शहर की कॉलोनियों की ओर बढ़ रहा है। बाढ़...
Jaunpur News : कट्टा-कारतूस के साथ कुख्यात गो-तस्कर गिरफ्तार

Previous article