― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : एक पखवाड़े बाद भी उप परियोजना निदेशक के पिता...

Jaunpur News : एक पखवाड़े बाद भी उप परियोजना निदेशक के पिता का नही लगा कोई सुराग, खोज जारी

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव निवासी व जिले में उपपरियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार के पद पर तैनात डॉ.रमेश चन्द्र यादव के 85वर्षीय पिता राजपति यादव पिछले एक पखवाड़े से लापता हो गए हैं। स्वजनों ने हर संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद थाने में गुमशुदगी की तहरीर दिया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि उनका प्रोस्टेट की बीमारी का उपचार चल रहा है। डाक्टरों ने उन्हें पेशाब के लिए नली भी लगाया है। इस हालत में भी वह अक्सर घर से गांव में घूमने चले जाया करते थे। 19नवम्बर मंगलवार की सुबह दस बजे वे घर से बगैर बताए घूमने निकल गये। एक दुकानदार ने बताया कि वे दोपहर के समय पिलकिछा चौराहे पर दिखाई दिए थे, जौनपुर जाने के लिए कह रहे थे, उसके बाद वे कहां और कैसे चले गए। इसकी कोई जानकारी नही लग सकी। स्वजन किसी अनहोनी घटना की आशंका में परेशान हैं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खोज में जुट गई है। एक पखवाड़ा दिन बीत गए किन्तु अभी तक कोई जानकारी नही मिल सकी है।

Share Now...