― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : इलाज़ नहीं होने पर मरीज के परिजनों ने किया...

Jaunpur News : इलाज़ नहीं होने पर मरीज के परिजनों ने किया हंगामा

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल एक परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर इलाज के बदले मार पीट करने का आरोप लगाया हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खुटहन थाना क्षेत्र के रमनीपुर गांव निवासी आकाश उपाध्याय अपनी भाभी रागनी उपाध्याय को दवा दिलाने जा रहे थे।वह बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बटाऊवीर बाजार के पास पहुंचा तो वह बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे बाइक पर सवार उनकी भाभी घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए वह बदलापुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। आरोप है कि उपचार के दौरान डाक्टर अरबिंद कुमार पाण्डेय द्वारा इंजेक्शन लगाया गया पर मरीज का दर्द कम नहीं होने पर उसके परिजन के बीच कहां सुनी हो गई। आरोप यह भी है कि डॉक्टर व उनके साथ मौजूद कुछ युवक मारपीट पर उतारू हो गए। जिसकी सूचना घायल के परिजन को लगी तो काफ़ी लोग एकत्रित होकर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिए। मौके पर पहुचीं पुलिस मामले को शांत करवाया। फिर घायल के परिजनों ने प्रशासन से डॉक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग किया है।

Share Now...