Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : आग से नकदी समेत लाखों के कपड़े जलकर हुए...

Jaunpur News : आग से नकदी समेत लाखों के कपड़े जलकर हुए खाक

  • फायर बिग्रेड के टीम की दो घण्टे की कड़ी मशक्कत से आग पर पाया जा सका काबू

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कबीरपुर चौराहे पर बीती रात करीब 11बजे शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग से 25000नकदी समेत करीब 6लाख के कपड़े जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हो सकी। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव की कबीरपुर चौराहे पर एक सद्भावना वस्त्रालय नाम की कपड़े की दुकान है। बीती देर शाम करीब 9बजे दुकान मालिक दुकान बन्द कर घर चले गए। बीती रात करीब 11बजे उनके म्ाोबाइल पर पड़ोसियों का फोन आया कि आपके दुकान से तेज धुआं निकल रहा है। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने स्थानीय पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड को भी फोन से सूचना दी। जब तक फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचती अधिकांश कपड़े जलकर राख हो चुके थे। इस सम्बंध में दुकान मालिक अशोक कुमार यादव ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखे 25हजार रुपए नगद समेत करीब 6लाख रुपए के बेशकीमती कपड़े जलकर राख हो गए हैं।इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण बिजली की शार्ट सर्किट लग रहा है। कपड़े की पूरी दूकान जलकर राख हो गई है।

Share Now...