जौनपुर धारा, शाहगंज। होली के त्योहार पर जरूरतमंद बच्चो के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य वैदेही सखी शक्ति समिति के पदाधिकारियों ने किया। समिति के पदाधिकारियों ने असहाय बच्चों संग मिठाई, पिचकारी, खिलौने, मुखौटा, चिप्स, नमकीन, बाँटकर उन्हें होली का उपहार दिया। उपहार पाकर बच्चे अत्यंत खुश हुए और उनके चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में वैदेही अध्यक्ष नीतू मिश्रा, अनुपमा अग्रहरि, प्रांजला गुप्ता, रानी अग्रहरि, भाजयुमो अध्यक्ष धीरज पाटिल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा वेद प्रकाश जायसवाल, नितिन अग्रहरि, विशाल दूबे, प्रिंस गौतम, अनुराग अग्रहरि, पंकज अग्रहरि, अरुन चौहान, मिक्की कसेरा आदि लोग मौजूद रहे। अनुपमा अग्रहरि ने कहा होली भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है। इसे सभी लोगों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। नीतू मिश्रा ने कहा सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व सम्पूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज पाटिल ने कहा कि सनातन धर्म में पर्व एवं त्योहारों की लम्बी श्रृंखला है। जिसमें होली भारत की प्राचीन गौरवशाली परम्परा का अनुपम उदाहरण है। जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल ने कहा कि होली का पर्व रंगों का है सभी लोग मिलजुल कर होली खेलें, तथा आपसी सौहार्द बनाए रखें।
― Advertisement ―
Jaunpur News : असहाय बच्चों की सहायता ही मानव जीवन का परम धर्म


