जौनपुर धारा, जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के एक पैरामेडिकल कॉलेज के हॉल में किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ.शकुन्तला यादव, डॉ शैली निगम, केशव सिंह, नागेन्द्र सिंह, राधिका सिंह, कंचन सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पिहू खरे ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर लोगों को मन मोह लिया। संस्था अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति में शामिल होली का महत्व सबसे ज्यादा है, ऐसे पूरे भारत में होली मनाया जाता है, लेकिन यूपी-बिहार में होली का महत्व अलग है। फागुन का महीना चढ़ते ही गांव-गांव होली गवाने लगता है। लोग पूरे महीने होली में ढोल झाल मजीरा लेकर बजाते झूमते रहते है। राजनीतिक पार्टियां भी जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन करती है। बिट्टू किन्नर ने कहा कि हमे होली का पर्व सबसे मिलकर और बिना की नु$कसान के साथ प्राकृतिक रंगों के साथ मनाये हानिकारक केमिकल्स युक्त रंगों से दूर रहें। महिलाओं की टोली ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया और एक दूसरे से रंग अबीर लगा कर बधाई दी। कार्यक्रम में पायल किन्नर, रीता जायसवाल, पूनम सिंह, पूनम जायसवाल, मीना गुप्ता मीना यादव, नीतू सोनी, अर्चना सिंह, सरिता सिंह, सीमा तिवारी, सूरज सेठ, पिंटू गिरी, क्षमा सिंह, अंकित जायसवाल, शिवांगी खरे, किरन किन्नर के साथ पैरामेडिकल स्टाप और छात्राएं भी उपस्थित रहीं।
― Advertisement ―
Jaunpur News : अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट ने किया होली मिलन समारोह आयोजन


