Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : अतुल सुभाष मामले बड़ी कार्यवाही की ओर बढ़ रही...

Jaunpur News : अतुल सुभाष मामले बड़ी कार्यवाही की ओर बढ़ रही पुलिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या मामले की जांच जारी है, अब खबर है कि बेंगलुरु पुलिस सुसाइड नोट में शामिल हर आरोप की जांच करेंगी। इनमें उत्तर प्रदेश के जौनपुर में फैमिली कोर्ट जज रीता कौशिक पर लगे आरोप भी शामिल लगें हैं। शनिवार को ही पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया था। एक बातचीत के दौरान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा डेथ नोट में जज के खिलाफ समेत जिन आरोपों का जिक्र किया गया है, हम सभी की जांच करेंगे। जांच अधिकारी के पास मामले की जांच की सभी शक्तियां होती हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ किया है कि कार्रवाई किए जाने से पहले कानूनी सलाह भी ली जाएगी। अतुल ने सुसाइड नोट में जज पर रिश्वत समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसी जानकारी मिली है कि सुसाइड नोट में अतुल ने 21 मार्च 2024 की एक घटना का जिक्र किया था, अतुल ने बताया था कि जज के चेंबर में वह और पत्नी निकिता मौजूद थे। उन्होंने नोट में लिखा कि निकिता ने कहा, ‘तुम सुसाइड क्यों नहीं कर लेते’, तो इसपर जज कौशिक हंसने लगी थीं। इससे पहले सुभाष ने कहा था, ‘मैम आप अगर एनसीआरबी का डेटा देखों तो झूठे केस की वजह से लाखों आदमी सुसाइड कर रहे हैं। निकिता, निशा और अनुराग को गिरफ्तार करने के बाद बेंगलुरु लाया गया और स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद 14दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, चाचा सुशील सिंघानिया को अंतरिम जमानत दे दी गई थी।