Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : 94वें बलिदान दिवस पर वीर बलिदानियों को किया याद,...

Jaunpur News : 94वें बलिदान दिवस पर वीर बलिदानियों को किया याद, दी गई श्रद्घांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर क्षेत्र के राष्ट्रवीर सेना ने गोमती तट हनुमानघाट पर भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के 94वें बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों से सभी का मार्गदर्शन कर लोगों के उन्हे याद किया। उक्त अवसर पर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि समाज में अपने वीर बलिदानियों योद्धा के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहना चाहिए। सेना उपाध्यक्ष रोहित साहू ने कहा कि हर वह व्यक्ति जो किसी भी क्षेत्र में अपने दायित्व का पूरे निष्ठा से निर्वहन कर रहा हो, राष्ट्र भक्ति की श्रेणी में आता है। वहीं राज कालेज चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने कहा एक दूसरे का परस्पर सहयोग से ही अच्छे समाज का निर्माण होता है। सदैव सभी का सहयोग करना चाहिए, कार्यक्रम में उपस्थित रहे डॉ.मदन मोहन वर्मा, डॉ.सूरज जायसवाल, नीरज सेठ, हिमाचल सेठ, प्रीतम सोनी, गुरुप्रसाद, जगमेन्द्र निषाद, अनिकेत गुप्ता, अमरेन्द्र तिवारी, अजय, एडवोकेट वीरेंद्र गुप्ता, आदि लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बलिदान दिवस पर संस्था के रोहित साहू, गुरुप्रसाद, नीरज सेठ, अविनाश सेठ, शिवम् जायसवाल ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। राष्ट्रवीर सेना प्रमुख महेश कुमार ने सभी लोगों को धन्यवाद किया।