― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  86 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण

Jaunpur News :  86 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माण्दड की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में तहसील मड़ियाहूं के सभागार में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा जनसामान्य की शिकायतों को सुनते हुए मौके पर ही उनकी समस्या का निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, तथा शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की 06 संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर अवैध सरकारी जमीनों पर कब्जा हटाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने जमीनों के सामांकन करने के लिए भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में समय से उपस्थित होकर जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Share Now...