जौनपुर धारा,जौनपुर।भारत सरकार के द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में 21वीं पशुगणना कार्यक्रम अन्तर्गत अभियान का शुभारम्भ 25 नवम्बर को जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र एवं सीडीओ साँई तेजा सीलम ने हरी झण्डी दिखाकर किया। डीएम ने जनपदवासियों से अपील किया कि पशु हमारे ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा आर्थिक विकास का माध्यम है। ऐसी दशा में पशुओं की देखभाल व प्रबन्धन अच्छे ढंग से किया जाना अति आवश्यक है। 21वीं पशुगणना के कार्य में जनपद के कुल 3444राजस्व ग्रामों तथा 200वार्ड जिसमें कुल 663513परिवारों के पशुओं की गणना की जानी है। कार्य को पूर्ण किये जाने हेतु 223पशुगणना कर्ता तथा प्रत्येक 05पशुगणनाकर्ता पर 01सुपरवाईजर अर्थात कुल 45सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है। जनपद में पाये जाने वाले समस्त प्रकार के पशुओं यथा गोवंश, महिषवंश, भेड़, बकरी, सूकर, पक्षी प्रजाति एवं अश्व प्रजाति की गणना मोबाईल ऐप के माध्यम से की जायेगी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा.ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया गया कि पशुगणना कार्य की मानिटरिंग हेतु जनपद स्तर पर डॉ.संजय कुमार, उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी मुख्यालय को जनपदीय नोडल अधिकारी नामित किया गया हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डॉ.संजय कुमार नोडल अधिकारी जौनपुर, डॉ.धर्मेन्द्र सिंह, डॉ.पवन कुमार, डॉ.अल्का, मनीषा एवं पशुधन प्रसार अधिकारी विजय सिंह, सुनील कुमार सिंह, मानवेन्द्र सिंह, राजकुमार, महिमा श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur News : 21वीं पशुगणना कार्यक्रम का डीएम हरी झण्डी दिखाकर किया शुरूआत

Previous article


