जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अतरौरा ग्राम निवासी अनीता पत्नी राधेश्याम अपने खेत में गन्ना की सिंचाई कर रही थी कि विपक्षी पहुंच सिंचाई करने से मना करते हुए कहा कि तुम अपना खेत परती छोड़ दो सिंचाई बुवाई मत करों। कारण पूंछा तो भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे जिसको लेकर पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को थाने बुलाई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी अनाधिकार रूप से खेत में मढ़हा रख रहे थे। मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे पीड़िता डरी सहमी हुई है, जबकि दीनानाथ बनाम घनश्याम बंटवारा का वाद उपजिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है और अनीता बनाम दीनानाथ सिविल जज (जु0डि) शाहगंज जौनपुर में विचाराधीन है। पीड़ित कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
Jaunpur News : साहब!विपक्षी अनाधिकार रूप से खेत में रख रहे है मड़हा
Previous article


