Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : समीक्षा बैठक में समूह की दीदियों को लखपति बनाने...

Jaunpur News : समीक्षा बैठक में समूह की दीदियों को लखपति बनाने को लेकर हुआ मंथन

  • खानापट्टी के पंचायत भवन पर हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के खानापट्टी गांव स्थित पंचायत भवन पर सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उड़ान प्रेरणा शंकुल संघ की समीक्षा बैठक में समूह की दीदियों को लखपति बनाने को लेकर चर्चा परिचर्चा की गई। मुख्यअतिथि खण्डविकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समूह की दीदियों को लखपति बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में जिला मिशन प्रबंधन से गुलाबचंद सरोज, एडीओ आइएसबी कृष्णकुमार मिश्रा, एडीओ कोऑपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह ने भी मिशन के कार्यो व उद्देश्यों पर चर्चा किया। समीक्षा बैठक में सम्बंधित सीएलएफ के विभिन्न कैडर समूह सखी,बैंक सखी,आजीविका सखी, सहित सम्बंधित 13ग्रामसंगठनों से 156दीदियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानप्रतिनिधि सुशील सिंह व संचालन बीएमएम बृजेश यादव ने किया। इस मौके पर सचिव प्रदीपशंकर श्रीवास्तव मनोज यादव, स्कंद सिंह आदि सक्रिय रहें।

Share Now...