Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : सपाईयों ने मनाया स्व.मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस

Jaunpur News : सपाईयों ने मनाया स्व.मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। सपाइयों की ओर से शुक्रवार को एक होटल में पार्टी संस्थापक और समाजवादी आंदोलन के नेता मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने समारोह की अध्यक्षता की। समारोह की शुरुआत मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई और सभी उपस्थित सपाजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद, पार्टी की सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टर विकास भास्कर को विधिवत पार्टी सदस्य बनाया गया। गोष्ठी का आयोजन करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा समाज के हर वर्ग के हित में काम किया। उन्होंने रक्षामंत्री के रूप में शहीदों का सम्मान बढ़ाया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए गरीब, दलित, अल्पसंख्यक, महिला, किसान, छात्र और हर समाज के वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। मौर्य ने आगे कहा कि मुलायम सिंह यादव के सपनों को पूरा करने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2027में सामंती और संविधान विरोधी सत्ता को उखाड़ फेंककर समाजवादी सरकार बनाएंगे। गोष्ठी को संबोधित करने वालों में पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, विधायक पंकज पटेल, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक राजनरायन बिन्द, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, डॉ.विकास भास्कर सहित कई नेता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच कंबल वितरित किए और जिला अस्पताल में मरीजों को फल देकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, राजनाथ यादव, रुखसार अहमद, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, राजेश यादव, श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Now...