जौनपुर धारा,जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में सड़क हादसे में बाइक पर सवार मामा भांजे की मौत हो गई है। यह दुर्घटना मंगलवार रात्रि की है। बता दें कि जमदहा गांव के ही सुभाष चंद्र बिन्द का 16वर्षीय पुत्र सत्यम बिन्द अपने मामा 23वर्षीय गुलशन बिन्द पुत्र जोखन बिंद निवासी सुघरपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। गांव के एक मस्जिद के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दोनों की मौत हो गई। गुलशन मंगलवार को दिन ही एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए अपने बहन के यहां आए हुए थे। पार्टी समाप्त होने पर मामा भांजे किसी काम से घर से निकले। बर्थडे पार्टी के बाद बुधवार को यह लोग बरच्छा चढ़ाने के लिए कहीं जाने वाले थें कि उसके पूर्व में ही दानों मौत के मुंह में समा गए। जैसे ही यह खबर घर पर पहुंची जहां बर्थडे पार्टी की खुशियां मनाई जा रही थी वहां मातम सा छा गया। घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
Jaunpur News : सड़क हादसे में बाइक सवार मामा, भान्जे की मौत



