जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सभागार में हिन्दी विषय की शोध छात्रा सीमा यादव का शोध शीर्षक ‘संजीव और शिवमूर्ति के कथा साहित्य में श्रम और प्रतिरोध का सौन्दर्य विषय पर पी.एच.डी.मौखिकी परीक्षा संपन्न हुई। कुलपति द्वारा नामित वाह्य विशेषज्ञ प्रोफेसर चंदा देवी एवं शोध निर्देशक डॉ.उदयभान यादव द्वय विद्वान परीक्षकों ने विविध प्रश्न किये। जिसका सीमा यादव ने संतुलित जवाब दिया। तदोपरांत वाह्य विशेषज्ञ एवं शोध निर्देशक द्वारा शोधार्थिनी को शोध उपाधि प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई, और शोध प्रबंध को प्रकाशन योग्य बताया। अन्त में शोध छात्रा सीमा यादव को पीएचडी मौखिकी संपन्न होने पर प्रोफेसर चंदा देवी, डॉ.उदयभान यादव, विषय के पटल सहायक रघुनंदन प्रसाद, डॉ.अनिल यादव शोधार्थी अश्वनी तिवारी, रोहित कुमार, अंजनी तिवारी, पंकज सिंह एवं उपस्थित प्राध्यापक-कर्मचारीगण ने बधाई दी।
― Advertisement ―
आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Jaunpur News : शोधार्थी सीमा यादव की शोध मौखिकी परीक्षा सम्पन्न

Previous article


