Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : रासायनिक ऊर्वरकों के इस्तेमाल से खराब हो रही मिट्टी...

Jaunpur News : रासायनिक ऊर्वरकों के इस्तेमाल से खराब हो रही मिट्टी : श्याम बिहारी

  • गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि करने वाले 08 किसान सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में गो-आधारित प्राकृतिक कृषि पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन पिंजरापोल पशु अनाथालय (गौशाला) में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि करने वाले कुल 08 किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही देशी गाय पालने वालों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि रासायनिक ऊर्वरकों के इस्तेमाल से मिट्टी खराब हो रही है। बिमारियों को बढावा मिल रहा है। हम अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और भोजन दे तब विकास का मॉडल लागू होगा। उन्होंने कहा कि गौ-आधारित कृषि पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आने वाली पीढ़ियों के बारे में भी चिन्तन कर रहे है। सभी लोगों से अपील किया कि गौ-आधारित कृषि करना शुरू करें। पूर्व विधायक सुरेंद सिंह ने कहा कि अध्यक्ष गौ-सेवा अयोग के नेतृत्व में गाय पर आधारित कृषि को विस्तार होगा, गाय पालने में प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उर्वरक आधारित कृषि को छोड़कर जैविक खेती करने के सुझाव दिए। उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.रमेश चंद्र यादव ने कहा कि पूरी तरह से प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल से की जाने वाली खेती को जैविक खेती कहा जाता है। इस अवसर पर प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रामसूरत मौर्य, गौशाला के प्रबंधक दिनेश कपूर, अध्यक्ष गोपाल कृष्ण हरलालका, राज्यमंत्री प्रतिनिधि गिरीश चंद्र यादव के प्रतिनिधी अजय सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ओपी श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के अध्यक्ष, दिनेश प्रकाश सिंह सहित गौ-आधारित कृषि करने वाले किसानगण उपस्थित रहे।

Share Now...