Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  मुक़दमा विचाराधीन : लेखपाल पर लगा जमीन पर कब्जा...

Jaunpur News :  मुक़दमा विचाराधीन : लेखपाल पर लगा जमीन पर कब्जा कराने का आरोप

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर एकौनी में मुक़दमे की जमीन में नियम कानून ताक पर रखकर कानूनगो व लेखपाल द्वारा जबरन कब्जा कराये जाने का आरोप पीड़ित द्वारा लगाया जा रहा है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित रामदेव यादव ने बताया कि ग्राम की उसर खाते की जमीन पर लगभग चालीस वर्ष पूर्व से आबाद चला आ रहा है जिस को लेकर न्यायलय में रामदेव बनाम उत्तर प्रदेश सरकार विचाराधीन है। आरोप है कि लेखपाल को जब न्यायालय में मुकदमें का हवाला देते है तो लेखपाल द्वारा कहा जाता है कि न्यायालय को हम नहीं मानते है, ज्यादा बोलोगे तो हम तुम्हारा मड़हा और खपरैल आदि ध्वस्त करा देंगे।