जौनपुर धारा, खुटहन।ब्लाक मुख्यालय के बगल लोहार की पाही पर शुक्रवार की शाम चूड़ा कूटने की मशीन के साफ्टीन में फंसकर एक अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। स्वजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव अंत्येष्टि हेतु उन्हें सौंप दिया। पिलकिछा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। खुटहन गांव निवासी रामलुटावन गुप्ता उक्त पाही के पास चूड़ा कूटने की मशीन लगाये हुए हैं। जो डीजल इंजन से संचालित है। इसी के सामने फुटपाथ पर वे दुकान लगाकर बच्चों के कपड़े बेंचते है। यहां तमाम किसान धान से चूड़ा बनवाते हैं। इससे जो कमाई होती है उसी से उनका परिवार पलता है। शुक्रवार को उनकी 52वर्षीया पत्नी सावित्री देवी मशीन चालू कर धान का चूड़ा बना रही थी। उनके साड़ी का आंचल इंजन से लगी साफ्टीन में फंस गया। वह संभल पाती कि साड़ी लपेटने के साथ वह भी साफ्टीन से चिपक गई। वह गोल-गोल साफ्टीन के साथ घूमने लगी। वहां खड़े लोग दौड़ कर इंजन बंद किए, लेकिन तब तक सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने से सावित्री की मौत हो गई।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Jaunpur News : मशीन की साफ्टीन में फंसकर महिला की दर्दनाक मौत

Next article