Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरjaunpur News : मजदूरो की अनदेखी कर रही है योगी सरकार :...

jaunpur News : मजदूरो की अनदेखी कर रही है योगी सरकार : राहुल निगम

  • बढ़ती महंगाई से जनता मजदूर व्यापारी सब परेशान
  • समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहां बढे अपराध

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार अपराध महगाई चरम पर पहुंच गया है। बढ़ती महंगाई से मजदूर परेशान हैं, मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी सरकार कर रही है। जनता को जाति धर्म मे बांटने का काम सरकार कर रही है उक्त बातें उन्होंने जौनपुर शहर के एक होटल में समाजवादी मजदूर सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई की मार सीधे मजदूरों पर पड़ रही है। सरकार में श्रमिक सबसे ज्यादा परेशान है, हमारी मांग है कि मनरेगा मजदूरी को बढ़ाया जाए और मजदूर को काम मिले, उन्होंने कहा कि सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मजदूरों का विशेष ख्याल रखा और मजदूरों के लिए काफी योजनाए लाई। लेकिन वर्तमान सरकार मजदूरों को अनदेखी कर उनके साथ अन्याय कर रही है, आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी सरकार को श्रमिक लाने का काम करेंगे। सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि मजदूर आने वाले दिनों में जन-जन को जोड़कर सपा को मजबूत करेगी और 27 में सरकार बनवाने का काम करेगी। सुशील दूबे, मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, राष्ट्रीय सचिव सीमा खान व सत्यनारायण ने मजदूर सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर आसाराम यादव, वीरेंद्र यादव, कमल हाशमी, यशवंत, बबलू सारंग, रामनयन, रामप्रसाद, अंजनी यादव, जगलाल, सिकंदर मौजूद रहे।

Share Now...