जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को प्रातः भगवान जगन्नाथ व देवी सुभद्रा बलभद्र का षोडश उपचार पूजन मुख्य यजमान हरदेव सिंह, नीलम सिंह तथा तुषित गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता ने आचार्य डॉक्टर रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में सम्पन्न किया। भगवान को कढ़ी-भात, मालपुआ, मौसमी सब्ज़ी व शाही खीर का भोग लगाया गया।
भक्तों ने भगवान विग्रह की आरती उतारी तत्पश्चात भगवान के विशाल कढ़ी-भात भण्डारे का आरम्भ किया गया। रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, महामंत्री शिवशंकर साहू, संयोजक राजेश गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, दादा महेश जायसवाल, दयाशंकर निगम, आशीष यादव, मनोज मिश्रा, राजन, शैलेंद्र मिश्रा, स्वयं यादव आदि अनेक कार्यकर्ताओं अपने भक्तों को कढ़ी-भात भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसमें मुख्यरूप से श्याम मोहन अग्रवाल, डॉ.एमएम वर्मा, डॉ.वी.एस.उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, ज़िला व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, लायन क्षितिज के जय कृष्ण साहू विष्णु सहाय विपिन अग्रवाल डॉ.विकास रस्तोगी आदि शामिल रहे।